Home उत्तर प्रदेश सेंध काट कर चोरों ने पार किया नकदी व जेवर

सेंध काट कर चोरों ने पार किया नकदी व जेवर

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध काट कर अंदर घुस गए और कमरे में रखा नकदी व जेवर पार कर दिया, सुबह जब गृह स्वामी की आंख खुली तो घर का बिखरा सामान देख पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी राहुल के घर में बीती रात अज्ञात चोर घर के पीछे से सेंध काट कर अंदर घुस गए और कमरे में रखा नकदी व जेवर सहित अन्य गृहस्थी का सामान पार कर दिया, बुधवार की सुबह जब राहुल की आंख खुली तो घर का बिखरा सामान देख दंग रह गया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।