Home उत्तर प्रदेश शौच के लिए निकली नाबालिक किशोरी फरार, युवक पर किशोरी को भगाने...

शौच के लिए निकली नाबालिक किशोरी फरार, युवक पर किशोरी को भगाने का मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिक बेटी दो दिन पहले घर से शौच के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, पीड़िता की शिकायत पर एक युवक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी सोमवार की शाम पांच बजे के करीब घर से शौच के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, पीड़िता का आरोप है कि खोजबीन के दौरान पता चला कि एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी इन्द्रजीत पुत्र स्व नरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।