PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन मीणा आईएएस और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व अंकित पाण्डेय के संयोजन में प्रधानाचार्य केपी हिन्दू इंटर कालेज प्रतापगढ़ श्री आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में केपी हिन्दू इंटर कालेज प्रतापगढ़ से तिरंगा यात्रा केपी हिन्दू इंटर कालेज प्रतापगढ़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई.तिरंगा यात्रा केपी हिन्दू इंटर कालेज प्रतापगढ़ से निकलकर राजापाल टंकी चौराहा अंबेडकर चौराहा ट्रेजरी चौराहा राजापाल टंकी चौराहा होते हुए केपी हिन्दू इंटर कालेज प्रतापगढ़ में संपन्न हो गई. तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानाचार्य सहित सभी स्टाफ तथा विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गया. रैली में सभी विद्यार्थी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे तथा नारा लगाते हुए चले रहे थे.रैली का प्रबंधन रवि प्रकाश मिश्र आदि द्वारा किया गया।







