व्यापार मंडल ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग उठाई
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया से मुलाकात कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने बुके भेंट कर पुलिस कमिश्नर को शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रयागराज शहर के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को पुलिस कमिश्नर के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, कारोबारियों की समस्याओं और पुलिस-व्यापारी समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय से व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सकेगा। उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता भी बताई। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी एवं प्रयागराज जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष उज्जवल सचदेवा, गंगापार जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी, महानगर सचिव कन्हैया लाल राह चदानी, सुभाष केसरवानी और जिला सचिव राम नरेश विश्वकर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।







