Home उत्तर प्रदेश भाजपा जिला कार्यकारिणी की मासिक टिफिन बैठक संपन्न

भाजपा जिला कार्यकारिणी की मासिक टिफिन बैठक संपन्न

डिजिटल लर्निंग अभियान, तिरंगा यात्रा और बूथ संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
JHANSI NEWS: शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक ‘टिफिन बैठक’ मंगलवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ कार्यकर्ताओं को विभिन्न अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। मंच पर जिला महामंत्री विनोद नायक, जिला महामंत्री अरविंद राजपूत तथा निवर्तमान जिला महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा अभियान के संयोजक अमित साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित किया जाए। बूथ स्तर पर संयोजकों द्वारा बैठकें आयोजित कर सभी कार्यकर्ताओं को ‘सरल ऐप’ का प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 25 लोगों को प्रशिक्षित कर उनके प्रमाण पत्र डाउनलोड कराने तथा इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर जमा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर मासिक बैठक एवं कार्रवाई रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार किया जाए। शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र प्रवासी की उपस्थिति में शत-प्रतिशत बूथ अध्यक्षों के साथ बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाए। बैठक में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम, बूथ समिति की बैठकें तथा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की अद्यतन सूची तैयार करने तथा सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित बूथों पर नियमित प्रवास करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आगामी तिरंगा यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्ययोजना पर मंथन किया गया। सभी प्रभारी पदाधिकारियों से अपना प्रवास पत्रक समय से जमा करने के निर्देश दिए गए। टिफिन बैठक में संगठनात्मक चर्चा ‘टिफिन बैठक’ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साथ बैठकर भोजन किया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद, समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना रहा। बैठक में अभिषेक जैन, मीनू राजावत, अंकित राजा यादव, विनीत खटीक, मोहित पोरवाल, चेतन ओझा, मनोज श्रीवास, मंगल श्रीवास्तव, कपिल बिरसेनिया, कमलेश परिहार, पलविंदर सिंह, मुकुल द्विवेदी, सौरभ बाजपेयी, धीरज गोस्वामी, राहुल कुर्ली, नीरजा गुप्ता, श्वेता पराशर, सीमा शर्मा, श्यामली सिंह, श्वेता नामदेव, किरण गौतम, नूपुर पाठक, कुसुम साहू, कविता शर्मा, ममता चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर जिला महामंत्री विनोद नायक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।