जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
FATEHPUR NEWS: कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी संगठन का कार्य करने में स्वयं को असमर्थ समझते हैं, वे पदमुक्त हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्ष और मेहनत का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह देशभर में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है, उससे लोगों में उनके प्रति भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की। बैठक में कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, प्रशांत शुक्ला, साजिया बानो सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। इस अवसर पर राम शंकर शुक्ला, जेपी पासवान, फजलुर्रहमान असलम, चौधरी मोइन राइन, कल्लू कोरी, सादाब सभासद, नीलम मौर्य, अतुल पासवान, राम नरेश महाराज, निजामुद्दीन, सैयद सहाब अली, आरिफ खान, आफताब अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नौसाद अहमद, वकील खान, राजीव श्रीवास्तव, अकरम काले, हम्माद हुसैन, अब्दुल रज्जाक, धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







