Home उत्तर प्रदेश उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विवेचना निस्तारण और ऑनलाइन प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की गई। थाना थरियांव में तैनात विवेचकों ने 1 जनवरी 2026 से 31 जुलाई 2026 तक विवेचना निस्तारण में विशेष रुचि लेते हुए कुल 64 विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण किया। इसके लिए उपनिरीक्षक सतीश पवार ने 33 तथा वर्तमान में थाना ललौली में तैनात उपनिरीक्षक अरुण मौर्य ने 31 विवेचनाओं का निस्तारण कर सराहनीय कार्य किया। इसी क्रम में प्रशिक्षण निदेशालय मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत i-GOT कर्मयोगी पोर्टल पर जुलाई 2026 में सर्वाधिक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले हेड कांस्टेबल मुकुश कुमार, यू.पी.-112 को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हेड कांस्टेबल मुकुश कुमार ने कुल 56 ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के साथ कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।