Home उत्तर प्रदेश मुकदमें में सुलह न करने पर मिल रही धमकी, दी तहरीर

मुकदमें में सुलह न करने पर मिल रही धमकी, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: जानलेवा हमले के दर्ज मुकदमें में सुलह करने को लेकर आरोपी धमकी दे रहे हैं। लीलापुर थाना क्षेत्र के शकूहाबाद गांव निवासी अमीना बेगम पत्नी जैनुददीन ने दस अगस्त को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आरोपियों के खिलाफ मारपीट की घटना पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपीगण मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। मुकदमे मे सुलह न करने पर जानलेवा धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।