Home उत्तर प्रदेश मोबाइल छिनैती को लेकर दर्ज हुआ केस

मोबाइल छिनैती को लेकर दर्ज हुआ केस

PRATAPGARH NEWS: अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे बसन्तराय निवासी नागेश कुमार पुत्र रामनरेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती अटठाईस जुलाई की शाम करीब छः बजे वह नरई चौराहा से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि सराय संग्राम सिंह के पास पीछे से आये दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।