क्विज व भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, ‘विस्वा’ का मनाया चौथा जन्मदिन
ETAWA NEWS: इटावा सफारी पार्क में विश्व लॉयन दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/निदेशक कुकरैल नाईट सफारी, लखनऊ राम कुमार, आईएफएस रहे। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी फिरोजाबाद भानेन्द्र सिंह, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैलाश यादव एवं सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के महासचिव डॉ. राजीव चौहान रहे। कार्यक्रम में पानकुंअर इंटरनेशनल स्कूल, सेविन हिल्स इंटर कॉलेज और सुदिति ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने क्विज व भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। क्विज में पानकुंअर इंटरनेशनल स्कूल से तनुराज प्रथम, आदित्य पाल द्वितीय और उत्तम तिवारी तृतीय, सुदिति ग्लोबल एकेडमी से मृत्युंजय तिवारी प्रथम, कृष्ण यादव द्वितीय और रुद्र नारायण पचौरी तृतीय तथा सेविन हिल्स इंटर कॉलेज से सौम्या कुमारी प्रथम, हिमांशु तिवारी द्वितीय और दिव्यांशु गौतम तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में उत्तम तिवारी प्रथम, सुभी भदौरिया द्वितीय और अच्युत तृतीय रहे।मुख्य अतिथि राम कुमार ने बब्बर शेरों के व्यवहार, प्रकृति और उनसे जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी दी। उन्होंने सफारी पार्क में स्मृति वन का उद्घाटन किया और पर्यटकों के लिए नई 9 सीटर एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वर्ष 2022 में जन्मे बब्बर शेर ‘विस्वा’ का चौथा जन्मदिन भी मनाया गया। विस्वा इटावा सफारी पार्क के नर शेर कान्हा और दिवंगत शेरनी जेनिफर की संतान है। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को सफारी पार्क का भ्रमण भी कराया गया।







