Home उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

KAUSHAMBI NEWS: जनपद में 9 से 17 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड नेवादा के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के शिक्षक, बच्चे व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ ग्रामीणों को अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में शिक्षामित्र गुलशन बाबू, शिक्षामित्र मीरा दुबे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अर्चना शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अर्चना सरोज सहित एएनएम शामिल हुईं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा ने ग्रामीणों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस के पर्व को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की।