SONBADHR NEWS: गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा सोमवार को प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान कार्यालय नाको में दो दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें गठिया साटिका असाध्य अन्य बीमारीयों का उपचार दमन से आयीं डा0 जान्हवी राजाद्यक्ष के द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ काशी के तीर्थ पुरोहित पं0 विजय शंकर तिवारी ने किया। इस मौके पर रमेश चौबे छोटू पाण्डेय भोला चन्द्रवंशी हौसला चेरो रहे। इस मौके पर गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि प्रतिदिन असाध्य रोगियों का स्थायी उपचार सामान्य शुल्क पर किया जायेगा।







