MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की 63वीं जयंती श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर स्व. फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आज जिसकी गईl इस अवसर परपूर्व सांसद / पूर्व विधायक रमेश चन्द्र बिंद ने कहा कि जालौन के एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्मी फूलन जी के साथ घटित भेदभाव व अत्याचार उत्पीड़न की भयानक घटनाओं ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी, जिसके कारण उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना। चंबल के बीहड़ों से लेकर देश की संसद तक का उनका असाधारण व संघर्षपूर्ण सफर पार्टी संस्थापक धरतीपुत्र श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव जी से प्रेरित रहा। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 1996 व 99 के लोकसभा चुनावों में मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव जीतने वाली फूलन जी ने सांसद रहते हुए निष्छल व निष्कपट भाव से सदैव गरीबों, मजलूमों, वंचितों व उत्पीड़ितों के सहयोग का हरसंभव कार्य किया, जिनका जीवन शोषित वर्गों व महिलाओं के लिए व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक माना जाता है। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती, संतोष गोयल, झल्लू यादव, रमाशंकर कोल, बलराम यादव, दुर्गा सिंह, मनोज चौहान, चंदन यादव, रवि सोनकर, राजकुमार यादव, अभय यादव, राकेश यादव, लवकुश यादव, अभिषेक दुबे, अशोक यादव, रामप्यारे गोंड़, रामराज यादव, अयान आलम, रामजी चौहान, गिरधारी यादव, रवि सरोज, सुनील यादव, प्रेम कुमार यादव कल्लू, चिंतामणि व रमाकांत यादव इत्यादि शामिल रहे।







