SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले 3 नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। नशा तस्करो के कब्जे से 111 पव्वा फ्रूटी शराब बरामद हुई। थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन मे अवैध शराब/नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर 03अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रियांशु सैनी पुत्र रामगोपाल मोहल्ला आर्यनगर छुटमलपुर थाना फतेहपुर को कालू माजरा वाले खड़ंजे से 30 पव्वे फ्रूटी, गौरव कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी मोहम्मदपुर कंडेला को 33 पव्वे फ्रूटी व अजय कुमार पुत्र शिवकुमार को 40 पव्वे फ्रूटी महबूबा ब्रांड के साथ फिरोजाबाद से पांज बांगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम मे मुकदमा पंजीकृत किया।







