Home उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड प्रीमियर लीग के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आईईटी, एमडीआईपीई और बेसिक...

बुंदेलखंड प्रीमियर लीग के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आईईटी, एमडीआईपीई और बेसिक साइंस की टीमें विजयी

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में आयोजित बुंदेलखंड प्रीमियर लीग (बीपीएल) के तीसरे दिन विभिन्न विभागों के बीच क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। दिनभर चले मुकाबलों में आईईटी, एमडीआईपीई और बेसिक साइंस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। तीसरे दिन का पहला मुकाबला विश्वविद्यालय के शिक्षकों के मध्य खेला गया। इसमें डॉ. अनुपम व्यास की आईईटी टीम और पुनीत कुमार की यूटिलिटी क्लब टीम आमने-सामने रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन शानदार प्रदर्शन के दम पर डॉ. अनुपम व्यास की आईईटी टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि डॉ. ए.पी.एस. गौड़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन चंद्र पटेल एवं इंजीनियर विजय वर्मा मौजूद रहे। इसके बाद विद्यार्थियों के मध्य दूसरा मुकाबला एमडीआईपीई और फार्मेसी की टीमों के बीच खेला गया। यशोवर्धन की एमडीआईपीई टीम और अमूल मिश्रा की फार्मेसी टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अंततः यशोवर्धन की एमडीआईपीई टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुकाबले के मुख्य अतिथि डॉ. अनुपम व्यास एवं डॉ. जाकिर अली रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. ब्रजेश लोधी, डॉ. विशाल आर्या एवं इंजीनियर प्रशांत सोलंकी उपस्थित रहे। दिन का तीसरा मुकाबला बेसिक साइंस और चिल्ड्रेन/फार्मेसी की टीमों के बीच हुआ। नयन राज की बेसिक साइंस टीम और राजवीर सिंह की चिल्ड्रेन/फार्मेसी टीम के बीच हुए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए नयन राज की बेसिक साइंस टीम ने मुकाबला जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि प्रो. सौमा अनिल मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. कौशल त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव बबेले, डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर, डॉ. स्वप्ना सक्सेना, श्री के.एल. सोनकर, श्री अमित श्रीवास्तव, डॉ. रोहित तिवारी, डॉ. यज्ञपाल सिंह, डॉ. रूपम सक्सेना, डॉ. ज्ञान अर्जरिया, डॉ. कृष्णा पांडेय, डॉ. सतेन्द्र उपाध्याय, सुश्री प्रीति श्रीवास, श्री अभिमन्यु, साहिल, कुंदनश्वर बाबू जी एवं श्री कुंदन सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं ऑफिशियल्स में विराज पटेल, रविन्द्र सिंह, अर्जुन, अथर्व, शिवम सुनेरिया, विष्णु, अंशिका तिवारी एवं अनामिका उपस्थित रहे।