Home उत्तर प्रदेश दिल्ली: जस्टिस एमसी त्रिपाठी और जस्टिस अश्विनी मिश्र को मिल सकती है...

दिल्ली: जस्टिस एमसी त्रिपाठी और जस्टिस अश्विनी मिश्र को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, दो हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए जाने की चर्चा

2
0

प्रातःकाल एक्सप्रेस | नई दिल्ली

 सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से ताल्लुक रखने वाले दो न्यायाधीशों को जल्द ही देश के दो महत्वपूर्ण हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस एमसी त्रिपाठी को मुंबई हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की संभावना है। वहीं जस्टिस अश्विनी मिश्र को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि दोनों न्यायाधीशों के नामों को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है। हालांकि, नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। दोनों न्यायाधीशों का संबंध इलाहाबाद हाईकोर्ट से रहा है। ऐसे में यदि दोनों नियुक्तियां होती हैं तो यह इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाएगी।

जल्द जारी हो सकता है आदेश

सूत्रों के अनुसार संबंधित नियुक्तियों को लेकर जल्द आदेश जारी किए जा सकते हैं। न्यायपालिका से जुड़े इस संभावित फेरबदल पर अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।