सहारनपुर पुलिस की प्रतिबद्धता सेवा सुरक्षा सहयोग हर शिवभक्त की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सहारनपुर पुलिस 24×7 तत्पर है
SAHARANPUR NEWS: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जनपद सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में एक शिवभक्त कांवड़िया की अचानक तबीयत बिगड़ने एवं बुखार आने की सूचना पर कांवड़ में तैनात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बिना विलंब किए कांवड़िया को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। समय पर उपचार मिलने से अब कांवड़िया की तबीयत पूरी तरह सामान्य है और वह सुरक्षित है। सहारनपुर पुलिस की प्रतिबद्धता








