FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ललौली पुलिस ने शुक्रवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में किशोर यादव (55 वर्ष) पुत्र स्व. ननकाई यादव निवासी ग्राम मेवली थाना ललौली शामिल है, जो मुकदमा संख्या 108/13, धारा 452, 325, 323, 504 एवं 506 आईपीसी से संबंधित वारंटी था। दूसरे अभियुक्त भूपेन्द्र कुमार (33 वर्ष) पुत्र पुत्तन पासवान उर्फ बाबूराम पासवान निवासी सर्वोदय नगर, कस्बा बहुआ थाना ललौली को मुकदमा संख्या 220/20, धारा 454, 380 एवं 411 आईपीसी के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे वारंटी आदर्श (28 वर्ष) पुत्र कल्लू निवासी कृष्णानगर पश्चिमी, कस्बा बहुआ थाना ललौली को आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य, कांस्टेबल नितिन कुमार एवं कांस्टेबल शिवेंद्र राजपूत शामिल रहे।





