Home उत्तर प्रदेश स्टेरिंग फेल होने से डंपर खड्ड में गिरा,बड़ा हादसा टला

स्टेरिंग फेल होने से डंपर खड्ड में गिरा,बड़ा हादसा टला

AURAIYA NEWS: बेला थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर बुधवार को एक डंपर की स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में उतर गया। हादसा फायर ब्रिगेड स्टेशन बिधूना के सामने स्थित छैरी पुलिया के पास हुआ। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर बेला से बिधूना की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन की स्टेरिंग फेल हो गई, जिससे चालक डंपर पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते डंपर सड़क छोड़कर खड्ड में जा पहुंचा। चालक सुरक्षित बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। क्रेन की मदद से डंपर को निकाला गया। थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। घटना के बाद डंपर को निकालने की तैयारी की जा रही है।