Home उत्तर प्रदेश महिला ने सरेराह की पति की पिटाई

महिला ने सरेराह की पति की पिटाई

PRATAPGARH NEWS: पति पत्नी के विवाद में पत्नी ने सरेराह पति की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर तमाशबीनों का मजमा लग गया। लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला बाजार मंे बुधवार को अचानक एक महिला ने सरेराह पति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। महिला के हाथों पति को पिटते देख तमाशबीनों का मजमा लग गया। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों में चर्चा रही कि पत्नी पति के शराब के लती होने व परिवार की उपेक्षा करने से परेशान थी। करीब बीस वर्ष से पति शराब पीकर आये दिन घर में विवाद करता रहता है। बाजार में भी दोनों मंे इसे लेकर विवाद होने पर महिला ने आपा खो दिया और पति की पिटाई कर दी। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना को लेकर प्रबुद्धजनों ने दोनों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया और उन्हें उनके घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।