Home उत्तर प्रदेश बारिश से हुए जलजमाव से बढ़ी परेशानी

बारिश से हुए जलजमाव से बढ़ी परेशानी

PRATAPGARH NEWS: लालगंज तहसील क्षेत्र में बीते दो दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश के चलते हुए जलजमाव से गुरूवार को लोग हलाकान दिखे। गुरूवार को भी सुबह से शुरू हुई बारिश रूक रूक कर दोपहर तक होती रही। इसके चलते तहसील परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत उपकेन्द्र समेत कई वार्डो में भी जगह जगह जलजमाव हो गया। तहसील में जलजमाव के चलते अधिवक्ताओं, वादकारियों, के साथ ही राजस्वकर्मियों में भी खासी परेशानी बनी दिखी। वादकारियों तथा आम फरियादियो को पानी में एसडीएम तथा तहसीलदार कोर्ट व प्रशासनिक दफ्तरों में पहुंचने के लिए कठिनाईयों से गुजरते देखा गया। वहीं जलेशरगंज मार्ग, नेताजीपुरम वार्ड, बाजार खास, शीतलमऊ आदि क्षेत्र में कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी देखी गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में भी जलजमाव होने से मरीजों तथा तीमारदारों को हलाकान होते देखा गया।