Home आस्था घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

PRATAPGARH NEWS: पौराणिक शिवालय बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन माह को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन को पहुंच रही है। गुरूवार को भी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वही धाम मे श्रद्धालु गर्भगृह की परिक्रमा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते दिखे। सावन माह के चलते गर्भगृह में रूद्राभिषेक वर्जित होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर परिक्रमा परिसर के आसपास रूद्राभिषेक व ऊँ नमः शिवाय जाप में रमे दिखे। महन्त मयंक भाल गिरि ने बताया कि सावन का पवित्र माह देवाधिदेव महादेव को अत्यधिक प्रिय है। इस माह में भोलेनाथ का दर्शन पूजन, रूद्राभिषेक, दान आदि करने से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।