Home आस्था सहारनपुर पुलिस की सतर्कता से बिछड़ा बाल कांवड़िया परिजनों से मिला

सहारनपुर पुलिस की सतर्कता से बिछड़ा बाल कांवड़िया परिजनों से मिला

SAHARANPUR NEWS: श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान जनपद सहारनपुर के थाना गागलहेडी क्षेत्रान्तर्गत काली नदी बैरियर पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों (उ0नि0 देवेश कुमार, है0का0 अजयदत्त शर्मा व का0 रवि कुमार) द्वारा हरिद्वार से आए अपने परिजनों से बिछड़े लगभग 12 वर्षीय बाल कांवड़िया को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पुलिस टीम ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालक के परिजनों की खोजबीन की और अथक प्रयासों के उपरांत उसे सकुशल उसकी दादी के सुपुर्द किया। अपने परिजन से मिलकर बालक एवं उसके परिजनों ने सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।