Home उत्तर प्रदेश नेशनल हाईवे पर आवारा गोवंशों की भरमार बड़े हादसे की आशंका जिम्मेदार...

नेशनल हाईवे पर आवारा गोवंशों की भरमार बड़े हादसे की आशंका जिम्मेदार मौन

AURAIYA NEWS: जनपद के अजीतमल क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 19 पर आवारा गोवंशों की भरमार है आवारा गोवंशों हाईवे पर विचरण करते गोवंशों के झुंड से बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा व फूटा कुआं के पास मुख्य हाइवे पर विचरण करते गोवंशों पर  जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ती है, उत्तर प्रदेश सरकार गोवंशों के लिए जगह-जगह स्थाई व अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कराकर अच्छा खासा बजट दे रही है मगर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ज्यादातर गोवंश क्षेत्र के मुख्य मार्ग व नेशनल हाईवे पर झुंड के साथ दिखाई देते हैं जिनसे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है ग्रामीणों का आरोप है, लेकिन आवारा गोवंशों से सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं,  शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों ने  कोई ठोस कदम नहीं उठाया और ना ही कोई जिम्मेदारी निभाई है, जिनकी लापरवाही के चलते अक्सर लोगों की जान पर बन आती है ll