Home उत्तर प्रदेश सपा ने मनाई पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती

सपा ने मनाई पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती

छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे जनेश्वर मिश्र
MIRZAPUR NEWS: सुनील कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रख्यात समाजवादी चिंतक व विचारक, प्रखर वक्ता स्व. पंडित जनेश्वर मिश्र  अपनी सादगी व विचारों के कारण छोटे लोहिया के नाम से विख्यात हुए, जो समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे और लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य रहते हुए सात बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए। उन्होंने कहा कि स्व. पंडित जनेश्वर मिश्र के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं तथा उन आदर्शों पर चल कर ही समाजवाद की परिकल्पना को सच्चे मायनों में साकार किया जा सकता है. गोष्ठी का संचालन कर रहे जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि छात्र जीवन से ही लोहिया व जयप्रकाश नारायण के संपर्क में आए पंडित जनेश्वर मिश्र दिखावे से दूर रह कर हमेशा आम जनता व गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते रहे, उनकी निष्ठा व ईमानदारी का आलम यह रहा कि सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद उनके पास अपना कोई निजी वाहन या मकान तक नहीं था। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, आशीष यादव, अशोक यादव, एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, रमाशंकर कोल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, संतोष गोयल, अशोक सिंह मुन्ना, बलराम यादव, रवि सोनकर, मेवा लाल प्रजापति, राकेश यादव, रामजी यादव, चंदन यादव, धनंजय सिंह, लवकुश यादव, आशीष राव, प्रेम कुमार यादव कल्लू, अयान आलम, धीरज मौर्या, अजय सोनकर, रविन्द्र कुमार व विशाल इत्यादि शामिल रहे।