Home उत्तर प्रदेश जोरदार बारिश से अम्बेडकर विहार की दीवार क्षतिग्रस्त

जोरदार बारिश से अम्बेडकर विहार की दीवार क्षतिग्रस्त

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में बीती रात से हो रही जोरदार बारिश से चैफटका स्थित अम्बेडकर विहार के शिवम अपार्टमेंट के पिछले हिस्से और सत्यम अपार्टमेंट के सामने की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गयी है लेकिन किसी को कोई क्षति नही हुई है। इसके पूर्व भी अम्बेडकर विहार के प्रवेश द्वार के पास बाउण्डी वाल क्षति ग्रस्त हो गयी थी जिसे कई वर्ष बाद अपार्टमेंट के लोगों ने पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मिलकर उनकी विधायक निधि से ठीक करवाया था जबकि यह आवासीय योजना प्रयागराज विकास प्राधिकरण प्रयागराज (पीडीए) की है, सडकें क्षति ग्रस्त है और नालियों का पानी सडक पर बहता रहता है इससे लोगो को परेशानी हो रही है। वरिष्ठ समाजसेवी राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि अम्बेडकर विहार आवास योजना पीडीए की सबसे अच्छी आवासीय योजना है लेकिन पीडीए आवासीय योजना को लेकर गंभीर नही है जिससे सडक क्षति ग्रस्त, बाउण्डीवाल जर्जर और नालियों का गंदा पानी परिसर में बहता रहता है जिससे लोगो को भारी परेशानी होती है।