डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जेसीबी -बुलडोजर से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
KUSHINAGAR NEWS: जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर रविवार को नगर पंचायत खड्डा में लगभग 2100 वर्ग मीटर कीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उप जिलाधिकारी न्यायिक पडरौना डॉ. संतराज सिंह बघेल के नेतृत्व में तहसील खड्डा की राजस्व टीम, पुलिस बल और नगर पंचायत कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 3 के गाटा संख्या 233 रकबा 610 वर्ग मीटर और गाटा संख्या 229 मि. रकबा 1480 वर्ग मीटर की भूमि से अवैध कब्जा हटाया। यहां 19 लोगों ने 15 सालों से अवैध कब्जा कर रखा था। इनमें अधिकांश ऐसे लोग थे जिनका नगर में पहले से ही मकान बना हुआ है। जेसीबी और बुलडोजर की मदद से कब्जा हटाकर जमीन नगर पंचायत के सुपुर्द कर दी गई। इस दौरान कब्जाधारियों और ैक्ड के बीच नोक-झोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार, लेखपाल अजीत कुमार मधुकर श्रीवास्तवऋ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







