Home आस्था आगामी त्योहारों को लेकर कस्बा शोहरतगढ़ में क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त,...

आगामी त्योहारों को लेकर कस्बा शोहरतगढ़ में क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थाना शोहरतगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ कस्बा शोहरतगढ़ के प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में सघन पैदल गश्त किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने आगामी पवित्र श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम के दृष्टिगत सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस टीम के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित किया। गश्त के दौरान उन्होंने आम जनता से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।