Home आस्था श्रावण माह में तांबेश्वर मंदिर के समीप सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

श्रावण माह में तांबेश्वर मंदिर के समीप सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

FATEHPUR NEWS: श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर के समीप स्थित संजय पांडे के आवास पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान उनके पुत्र विराज शास्त्री ने अपने नव आवास में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ कराया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। सुंदरकांड पाठ के समापन पर हनुमान जी की आरती उतारी गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के जयघोष लगाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज शुक्ला, अमित मिश्रा उर्फ नीटू, महेश द्विवेदी, वंदना राकेश शुक्ला, शेख एजाज, पप्पू सिंह, मणि प्रकाश दुबे, वंदना द्विवेदी, बृजेंद्र पांडे, मनोज श्रीवास्तव, कमल लोधी, धनंजय द्विवेदी, देवाशीष चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।