Home उत्तर प्रदेश कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: कार की टक्कर से युवती की मौत को लेकर लालगंज पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पयागीपुर निवासी विमलेश कुमार वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती इक्तीस जुलाई को उसकी बेटी अन्नू 16 रायपुर तियांर्इ्र पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल लेने जा रही थी। सुबह करीब दस बजे पेट्रोल पम्प के समीप एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। दुर्घटना मे अन्नू की अत्यधिक चोट लगने से मौत हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही एवं गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।