PRATAPGARH NEWS: किसानों को खाद व बीज के संकट तथा उत्पीड़न के मामलो को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के बैनरतले यहां विरोध प्रदर्शन हुआ। तहसील के समीप डाक बंगला गेट के सामने जुटे किसानों ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाण्डेय की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर किसानो से जुडी समस्याओं को लेकर गर्जना की। वही प्रदर्शनकारियों ने लालगंज एसडीएम वाचस्पति सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ने इस समय किसानो को खाद व बीज न मिलने को सरकार व प्रशासन की विफलता कहा। जिला मंत्री कमलाकांत शुक्ल ने भूमाफियाओं द्वारा किसानों की भूमि पर अवैध कब्जे के मामलो मे प्रशासनिक कार्रवाई न होने को लेकर नाराजगी जतायी। प्रदर्शन के दौरान किसानों में इस बात का गुस्सा देखा गया कि पिछली पहली जुलाई को लालगंज एसडीएम को सौपे गए ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर समाधान की कार्रवाई नही हो सकी। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को आगाह किया गया कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो विरोध प्रदर्शन तेज होगा। संचालन जिला मंत्री कृष्णकांत शुक्ल ने किया। इस मौके पर नंदलाल तिवारी, अजय कुमार मिश्र, लीलावती सिंह, हरीश कुमार, मो0 हई खान, अजय कुमार, नीतू गौतम आदि रहे। वही एसडीएम वाचस्पति सिंह ने ज्ञापन मे उठायी गयी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।







