Home उत्तर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय सिराथू में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत दिलाई गई...

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत दिलाई गई शपथ

KAUSHAMBI NEWS: राजकीय महाविद्यालय सिराथू में प्राचार्य, प्रो. संजय प्रसाद शर्मा के कुशल निर्देशन में रविवार को “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय प्रसाद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के संयोजक डॉ उत्तम कुमार शुक्ल ने नशा मुक्ति की शपथ दिलायी। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में प्रोफेसर मीरा पाल, प्रोफेसर स्मिता पॉल, डॉ.इंगलेश, डॉ विकाश चन्द्र, डॉ. अय्यूब अहमद, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ.नमन कृष्ण, डॉ.चन्द्र प्रकाश, जय प्रकाश, ब्रजेश तिवारी, महेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।