Home उत्तर प्रदेश निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के विरोध में भाजपा ने किया जूतामार प्रदर्शन

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के विरोध में भाजपा ने किया जूतामार प्रदर्शन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) संसद भवन परिसर में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र का अपमान करने, साधु-संतों का अपमान करने तथा सनातन धर्म को बदनाम करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी नगर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव का पुतला लेकर जूतामार प्रदर्शन किया और पप्पू यादव को गिरफ्तार करो, साधु-संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने पूज्य साधु-संतों और संपूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सीधा अपमान और अनादर किया है। यह कुकृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पप्पू यादव की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के अन्य सांसदों द्वारा किया गया प्रदर्शन निम्न स्तरीय कृत्य है। उन्होंने सपा के जिलाध्यक्ष देवी चौधरी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा व्यापारियों की दुकानें लूटने से जगजाहिर हो चुका है। मीरजापुर के व्यापारी सपा को कभी माफ नहीं करेंगे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, सचिन जायसवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, रवींद्र खत्री, बालकृष्ण सोनी, उर्मिला बरनवाल, गोविंद गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, आनंद किशोर, मनीष त्रिपाठी, मनोज केशरी, नागेश अग्रहरी, उज्ज्वल केशरवानी, राकेश सोनी, मिलन मलिक सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।