भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं द्वारा विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किए जाने का विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने वाले नेताओं एवं सभासदों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर-सोनभद्र के जिला प्रभारी सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता 28 जुलाई 2026 को संकट मोचन चौराहे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का भाजपा नेताओं एवं सभासदों द्वारा प्रतीकात्मक पुतला फूंके जाने की घटना से आक्रोशित हैं। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनील कुमार पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से घबराकर भाजपा इस तरह की हरकतें कर रही है। उन्होंने कहा कि पुतला फूंकने की घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पार्टी के प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्जापुर के भाजपा नेता हताशा में आकर ईमानदारी की मिसाल अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक रहे हैं। प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया तो आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के हर चौराहे पर भाजपा नेताओं का पुतला फूंकने को मजबूर होगी. इस मौके पर मीरा देवी पटेल, भोलानाथ बिहार, नियाज उल्ला खान, रूपा दुबे, संतोष सोनी, राजेश श्रीवास्तव, दीनानाथ, राज बहादुर मौर्य, संतोष विश्वकर्मा, मनबोध दुबे, रविंद्र श्रीवास्तव, सीमा खान, इलियास मंसूरी, सायला परवीन, प्रभात द्विवेदी, आदर्श दुबे, प्रतोष दुबे, राजेश कुमार साहू, नीलू रावत, शीला शुक्ला, कांति देवी, सीमा प्रजापति, रेखा द्विवेदी, रमेश गुप्ता, संतोष यादव, जयप्रकाश सेठ, मनोज कुमार, प्रिंस कुमार, प्रियांशु, मोहित कुमार, रूद्र प्रसाद, लल्लन प्रसाद, ओपी शर्मा, हरिशंकर यादव, राकेश वर्मा, राजन जायसवाल, मनीष कुमार, आशीष कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।







