PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के विरसिंहपुर निवासी असलम खां पुत्र अब्दुल लतीफ ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि इक्तीस जुलाई की शाम उसने अपने खेत मे धान की रोपाई की। तहरीर मे आरोप लगाया गया है कि रंजिशन बगल के गांव के चार आरोपियों ने उसकी नर्सरी में जहरीली दवा डाल दिया। इसके कारण पीड़ित की नर्सरी नष्ट हो गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।







