Home उत्तर प्रदेश पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने सौपा ज्ञापन

पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने सौपा ज्ञापन

PRATAPGARH NEWS: लेखपालों ने पदोन्नति समेत विभिन्न मांगो को लेकर समाधान दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ के तहसील इकाई अध्यक्ष केके सरोज तथा महामंत्री मो0 अकरम खान की अगुवाई मे राजस्व परिषद के अध्यक्ष को सम्बोधित ज्ञापन मे वेतन विसंगति, लम्बित पदोन्नति एवं संसाधनो के अभाव तथा अतिरिक्त कार्यभार जैसी समस्याओ के शासन स्तर पर समाधान न होने पर क्षोभ जताया है। संघ के बैनरतले सौपे गये ज्ञापन में वर्ष 2024 के नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा के ग्यारह महीने बाद भी परिणाम न घोषित होने पर नाराजगी भी जतायी गयी है। वहीं लेखपालों के भत्ते मे भी वृद्धि न होने से भी नाराजगी जतायी गयी है। संघ के अध्यक्ष केके सरोज ने कहा है कि शासन द्वारा लंबित समस्याओं के समाधान न होने पर शासकीय कार्यो पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव की जिम्मेदारी सरकार एवं राजस्व परिषद की होगी। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने ज्ञापन को राजस्व परिषद भेजवाए जाने को लेखपालों को भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रतिमा सिंह, कुलदीप, अमर सिंह, राजीव, गौरव मिश्र, विवेक मिश्र, अंकित यादव, इरफान अहमद, सुनील कनौजिया, केके सिंह आदि रहे।