Home उत्तर प्रदेश एमपीवीएम में अलंकरण व शपथ ग्रहण समारोह, अमन सिंह बने हेड बॉय,...

एमपीवीएम में अलंकरण व शपथ ग्रहण समारोह, अमन सिंह बने हेड बॉय, भव्या सिंह हेड गर्ल

PRAYAGRAJ NEWS: महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर (एमपीवीएम) में शुक्रवार को छात्र परिषद 2026-27 के अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 12 के अमन सिंह को हेड बॉय तथा भव्या सिंह को हेड गर्ल नियुक्त कर बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य छात्र पदाधिकारियों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए। मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर देबार्थो धर ने कहा कि अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ही एक सफल नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या अल्पना डे ने कहा कि कठिन चयन प्रक्रिया के बाद मिला यह दायित्व गर्व के साथ-साथ जिम्मेदारियों के प्रति सजगता और सक्रियता का भी प्रतीक है। समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के अनुशासन, मूल्यों और नेतृत्व परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव कृष्णा गुप्ता सहित शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।