PRATAPGARH NEWS: तेज गति से आ रही अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लालगंज कोतवाली के पयागीपुर गांव की सत्रह वर्षीया अन्नू वर्मा पुत्री विमलेश वर्मा शुक्रवार की सुबह स्कूटी लेकर पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल लेने गयी थी। लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई स्थित पेट्रोल पम्प के समीप ही नेशनल हाईवे पर लालगंज की ओर से तीव्र गति से आ रही अज्ञात कार ने स्कूटी मंे जोरदार टक्कर मार दिया। इससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने अन्नू वर्मा को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर दुघर्टना के बाद चालक कार छोड़ भाग निकला। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे मे लेकर कोतवाली ले आयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।







