Home उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट सक्षम वेल्डिंग स्किल सेंटर में नए अभ्यर्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम...

प्रोजेक्ट सक्षम वेल्डिंग स्किल सेंटर में नए अभ्यर्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित

FATEHPUR NEWS: प्रोजेक्ट सक्षम वेल्डिंग स्किल सेंटर में नए अभ्यर्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगारोन्मुख बनाना तथा आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज, अतुल यादव एवं अविनाश द्विवेदी के मार्गदर्शन में वर्टीस इंफ्रास्ट्रक्चर की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। ऑफर लेटर प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपने बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल ही सफलता की कुंजी है और सही मार्गदर्शन के साथ हर युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, समर्पण और कौशल के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट सक्षम के इंचार्ज दिलीप विश्वकर्मा, ट्रेनर कुमकुम शुक्ला एवं विपिन कुमार भी मौजूद रहे। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें कौशल के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।