PRATAPGARH NEWS: जमीन पर नाली निर्माण के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे भाव पूरे कछवाहन नसीरपुर निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने बीती उन्तीस जुलाई को दी गई तहरीर में कहा है कि नाली निर्माण के विवाद को लेकर गांव के आलोक सिंह, राकेश सिंह व सुन्दर सिंह ने उसे मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।





