Home उत्तर प्रदेश धमकी व गालीगलौज को लेकर पीड़ित ने दी तहरीर

धमकी व गालीगलौज को लेकर पीड़ित ने दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: जानलेवा धमकी व गालीगलौज का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे बेलखरियन सगरा सुंदरपुर गांव निवासी जगदीश शर्मा पुत्र रामगरीब ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्तीस जुलाई को राजस्व एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में जमीन की पैमाइश के बाद मेडबंदी की कार्रवाई हुई। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद से विपक्षी जबरन गालीगलौज करते हुए उसे व परिवार को जानलेवा धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार डरा सहमा है। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।