PRATAPGARH NEWS: पौराणिक शिवालय बाबा घुइसरनाथ धाम में गुरूवार को सावन माह के पहले दिन जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। हर हर महादेव के जयकारों के बीच भोर में मंदिर गर्भगृह का कपाट खुलते ही जलाभिषेक शुरू हुआ। जलाभिषेक को लेकर कतारबद्ध शिवभक्त हाथ में जल फूल, भांग, धतूरा, अक्षत, विल्बपत्र लिए जलाभिषेक को आतुर दिखे। मंदिर में महंत मयंक भाल गिरि की अगुवाई में मंदिर समिति के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा व सुव्यवस्थित जलाभिषेक को लेकर जुटे दिखे। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग भी मुस्तैदी से डटे नजर आये।







