Home उत्तर प्रदेश बस कि टक्कर से बाइक सवार चोटिल, केस दर्ज

बस कि टक्कर से बाइक सवार चोटिल, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा के पास पांच दिन पहले एक बस की टक्कर से बाइक सवार चोटिल हो गया, बाइक सवार के साथी की शिकायत पर बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है ।कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा निवासी रवि सिंह पुत्र शिवनाथ ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका दोस्त राजस्थान के नागौर जिला के खिंयावास निवासी सुरेन्द्र जांगिड़ पुत्र ओमप्रकाश जांगिड़ बाइक से राजस्थान से प्रयागराज की ओर जा रहा था जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा ओवरब्रिज के पहले पहुंचा तभी एक निगम की बस का चालक अचानक बीच सड़क में सवारी उतारने को लेकर रोक दिया जिससे उसका दोस्त सुरेन्द्र बस में टकरा गया और चोटिल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।