KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के उलाचूपुर गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके विपक्षी पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के उलाचूपुर गांव निवासी मो जैद पुत्र जुम्मन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो हफ्ते पहले उसके पड़ोस के तीन लोग रास्ते में उसकी बाइक में टक्कर मार दिया और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौच कर धारदार हथियार से हमला कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने राहुल सहित दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





