PRATAPGARH NEWS: मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के बरंेद गांव निवासी आशीष पाण्डेय पुत्र जमुना प्रसाद पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस जुलाई की रात करीब दस बजे वह अपने साथी शिवम सिंह निवासी सिलौधी के साथ अपने नाना बाबूराम तिवारी निवासी ओरीपुर नौगीर पूरे हनुमान के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते मे रामगंज बाजार के पास राहाटीकर थाना उदयपुर निवासी संतोष कुमार तिवारी पुत्र राम नारायण तिवारी, इच्छांश तिवारी पुत्र संतोष कुमार तिवारी व दो अज्ञात ने जबरन रोक कर गाली देते हुए उसे व उसके साथी को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।





