Home उत्तर प्रदेश बस की टक्कर से वृद्धा घायल, बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज

बस की टक्कर से वृद्धा घायल, बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पास दो दिन पहले एक बस चालक ने वृद्धा को टक्कर मार दिया हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज बनारस के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वृद्धा के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। बक्सर के वीर कुंवर सिंह कालोनी निवासी नीतीश कुमार मिश्रा पुत्र विनोद कुमार मिश्रा ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपनी मां मालती देवी के साथ बनारस से वृंदावन जा रहा था, जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के रजवाड़ा ढाबा के पास पहुंचकर गाड़ी से उतरा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बस चालक ने मालती देवी को पीछे टक्कर मार दिया, जिसके बाद मालती देवी को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन से बनारस के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।