Home उत्तर प्रदेश मारपीट व धमकी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर चार के...

मारपीट व धमकी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की उमा देवी पत्नी संजय कुमार ने न्यायालय को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का रहने वाला एक युवक एक मई को उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसके बाद युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाद जेल चला गया था, पीड़िता का आरोप है कि फर्जी अंकपत्र बनवाकर उसमें नाबालिक दिखाकर युवक जेल से छूट गया । और युवक के जेल से छूटने के बाद युवक के परिजन गाली गलौच कर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर सैनी पुलिस ने त्रिलोकपुर गांव निवासी विवेक कुमार , श्रवण कुमार , अशोक कुमार एवं प्रेम सागर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।