KAUSHAMBI NEWS: संभागीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ भरवारी कस्बे में स्थित श्री हुबलाल इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कौशांबी एल0बी0 मौर्य र्के निर्देशन में संभागीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया, प्रतियोगिता में सिराथू संभाग के श्री गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज देवीगंज कड़ा , श्री हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी , श्री मानसिंह इंटर कॉलेज अलीपुर जीता सहित कई अन्य विद्यालय की टीमो ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय कुमार द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई तथा खिलाड़ियों को अनुशासन तथा खेल के नियमों को पालन करते हुए खेलने के लिए प्रेरित किया गया ,जिला क्रीड़ा सचिव श्याम लाल ने बच्चों को खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा प्रदान किए, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जीवन लाल चौधरी , वरिष्ठ प्रवक्ता रोशन लाल, उमेश कुमार , मनोज कुमार एवं श्री मान सिंह इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक महेंद्र सिंह , विद्यालय के खेल शिक्षक अजीत कुमार मौजूद रहे। संभागीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर श्री हुबलाल इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी वही गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पाकर उपविजेता रही।







