PRATAPGARH NEWS: युवा शक्ति के आगे सरकार की हठ धर्मिता नहीं चल सकी अंततः शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जहां अपने पद से हटना पड़ा वहीं प्रधानमंत्री का घमंड भी चूर चूर हो गया। महीनों से जंतर मंतर पर बैठे छात्रों और देश के युवा शक्ति की जीत हुई है उक्त बातें किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश “मध्य जोन” के महासचिव एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के कही। लगभग एक महीना होने को हो रहा है देश का युवा दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक सहित लगभग 150 पेपर लीक को लेकर सरकार की जवाबदेही पर शिक्षा मंत्री के स्तीफे की माँग को लेकर धरने पर बैठा हुआ है, लेकिन सरकार के मुखिया किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। गत 20 जुलाई से चल रहे संसद सत्र के दरम्यान राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष दिन प्रतिदिन धरने के समर्थन में सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रहा है लेकिन मोदी सरकार सुनने को तैयार नहीं थी। ऐसे देश के युवा देश के कोने कोने से आंदोलन को बाध्य हो गया तब जाकर सरकार की हवा निकल गई और आज धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफा देने से यह साबित हो गया कि लोकतंत्र के आगे बड़े बड़े को झुकना पड़ता है।
ये जीत भारत की जनता के साथ साथ पूरे विपक्ष और युवा शक्ति की जीत है।







