CHANDAULI NEWS: पावरलूम मशीन के लिए बैंक ऋण दिलाने के नाम पर 9 लाख.50 हजार की धोखाधड़ी और गबन के मामले में मुगलसराय पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, बिचौलिया मनोज शर्मा तथा सोनी ट्रेडर्स के विरुद्ध धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। रुकसाना बीबी पत्नी परवेज अहमद, निवासी दुलहीपुर ने थाना मुगलसराय में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2013 में वह पुरानी पावरलूम मशीन से अपना व्यवसाय कर रही थीं। नई मशीन के लिए जिला उद्योग केंद्र चन्दौली के माध्यम से आवेदन करने पर बड़ौदा यूपी बैंक, दुलहीपुर शाखा में ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर बैंक अधिकारियों और अन्य आरोपियों ने कथित साजिश रची।
आरोप है कि 9 लाख 50 हजार का बैंक ऋण स्वीकृत हुआ। उन्हें केवल 2 लाख 90 हजार रुपए ही दिए गए।जबकि शेष राशि का गबन कर लिया गया।जबकि उनसे प्रतिमाह 15 हजार की ऋण किस्त वसूली की जाती रही। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 0362/2026 के तहत धारा 420, 406 एवं 120-बी भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।







